फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरूक्षेत्र में भगवासी के अमित के कत्ल का मामला ---------

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जिस गांव में बेटे की हत्या हुई वहां नहीं है रिश्तेदारी’
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मारे गए भगवासी के युवक के परिजन बोले
अमित की स्कूटी पर दूसरा कौन, अब तक बना है रहस्य
बेटे की हत्या के बाद से उसका मोबाइल फोन भी गायब
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
कुरुक्षेत्र में बुधवार को लालड़ू के गांव भगवासी निवासी अमित (23) की हत्या कर दी गई थी। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार गम मेें डूबा हुआ है। मृतक के पिता सुरजीत ने बताया कि जिस गांव रोहटी में उनके बेटे की हत्या की गई है। उस गांव में उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है और न ही कोई जान-पहचान है। वहां पर अमित कैसे पहुंचा और क्यों गया, यह समझ से परे है। लड़की वाली बात के बारे में भी उन्हें कुछ पता नहीं है। बता दें कि कुरुक्षेत्र पुलिस ने युवती के मां-बाप व भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है ।

कुछ समय पहले हुई थी बेटी की मौत
पिता सुरजीत व भाई शुभम ने बताया कि बुधवार को ही अमित का अंतिम संस्कार गांव भगवासी में कर दिया गया। पिता ने बताया कि उनकी लड़की प्रीति की शादी कुरुक्षेत्र के निकट थडौली गांव में रवि के साथ हुई थी। इस साल अप्रैल में उसकी मृत्यु हो गई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। अमित बच्चों को देखने गांव थडौली जाता रहता था। मंगलवार को भी अमित जीजा के घर जाने की बात कहकर गया था। जीजा रवि ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक साथ खाना खाया था। उसके बाद से अमित का कुछ पता नहीं चला, क्योंकि उसी गांव में उसके कई रिश्तेदारों का घर है। उन्होंने सोचा अमित शायद उधर चला गया होगा। परिजनों ने बताया कि बुधवार को फोन से पता चला कि अमित के साथ हादसा हो गया है। वहां जाकर देखने पर पता चला कि अमित का कत्ल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजा के घर से दस किलोमीटर की दूरी पर हुई हत्या
उन्होंने बताया कि गांव रोहटी में जहां अमित का कत्ल हुआ, उसके जीजा के गांव से करीब 10 किमी की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि अमित की हत्या के बाद मोबाइल फोन भी गायब और बंद है। लड़की वाली बात उनके गले नहीं उतर रही। उन्होंने ये भी बताया कि अमित के साथ स्कूटी पर एक और लड़का साथ था। वह कौन था, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। सुरजीत सिंह टोकरी बना और मजदूरी कर घर का खर्चा चलाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें