फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लडकी को किडनैप कर जा रहे राहगिरों न दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एकतरफा प्यार करने वाले आशिक ने युवती को किया अगवा
विज्ञापन

लड़की के शादी से इनकार करने पर होशियारपुर से किडनैप किया
लड़की के हाथ-पैर और मुंह पर बांधा हुआ था कपड़ा
पेट्रोल खत्म होने पर रुकी कार, एक आरोपी को लोगों ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। युवती के शादी से इंकार करने के बाद एकतरफा प्यार करने वाले आशिक ने उसे अगवा कर लिया। इस दौरान लड़की शोर न करे, इसके लिए उसके हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कार जब मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-4/5 वाली सड़क पर पहुंची तो कार में बंद लड़की पर एक राहगीर की नजर पड़ गई। इस दौरान पेट्रोल खत्म होने के बाद कार वहां बंद हो गई। इस दौरान लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ने के लिए कार की ओर बढ़े, लेकिन यह देख एक युवक वहां से भाग गया, जबकि एक को लोगों ने दबोच लिया। इस दौरान लोगों ने उसे जमकर पीटा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रितपाल सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों युवक उस लड़की को पंजाब के होशियारपुर शहर से अगवा कर लाए थे। लड़की के मुताबिक, प्रितपाल उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह इसके खिलाफ थी। उसके बाद प्रितपाल उसे परेशान करने लगा था। अकसर उसके मोबाइल पर उसे कॉल कर तंग करता था। मोहाली पुलिस ने इस संबंधी होशियारपुर पुलिस को भी सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पता चला है कि मोहाली पुलिस को इसकी सूचना थी कि ऐसी एक कार मोहाली की ओर आई है। पुलिस की टीम भी उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच आरोपियों की कार का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद पुलिस से पहले ही राहगीरों ने उन्हें दबोच लिया। जिक्रयोग है कि इसी स्टाइल में गत वर्ष भी एक युवती की शहर से किडनैपिंग हुई थी। लड़की को एकतरफा प्यार करने वाला आशिक उसे गाड़ी में बैठाकर जबरदस्ती ले गया था। इसके बाद लड़की को आधे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें