फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक हत्याकांड नयागांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल संधू और तीन अन्य मुलाजिमों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

पुलिस की टीमें दिन भर करती रही छापेमारी
संधू ज्वाइन करेंगे जांच, जमानत के लिए नहीं करेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नयागांव स्थित फॉरेस्ट हिल रिजार्ट में हुई सीटीयू कर्मी अभिषेक की हत्या के मामले में पुलिस अब तक फार्म के मालिक और मामले में आरोपी रिटायर्ड कर्नल बीएस संधू तक नहीं पहुंच पाई है। फार्म के तीन अन्य मुलाजिम, जिन्हें जांच ज्वाइन करने के लिए कहा गया था। वह भी अभी फरार हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश में छापेमारी भी की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। संधू जल्द पुलिस इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करेंगे, ऐसे संकेत मिले हैं। अग्रिम जमानत के लिए वह याचिका दायर नहीं करेंगे। सरकार द्वारा गठित एसआईटी संधू से पूछताछ करेगी।
संधू के वकील रमन वालिया का कहना है कि वह ठीक नहीं हैं, इसलिए वह जांच ज्वाइन नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि हम अभी अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर नहीं करेंगे। क्योंकि संधू ने कोई गलत काम नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें जहां भी संधू का लिंक मिल रहा है, वहां छापेमारी कर रही है। पुलिस की फारेंसिक विभाग की टीम ने दोबारा घटना स्थल का दौरा कर रिकॉर्ड जुटाया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि उनकी टीम संधू के इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने का इंतजार नहीं कर रही है। बल्कि उनकी टीमें छापेमारी कर रही है। अगर संधू बेकसूर है तो वह तुरंत इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करे और पुलिस के सवालों का जवाब दे।
विज्ञापन



आज खत्म हो रहा है रिमांड
इस मामले में पहले से गिरफ्तार तरसेम फौजी, गुरविंदर सिंह और बलविंदर सिंह को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। क्योंकि आरोपियों का रिमांड खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें