फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : कार के नंबर को ट्रेस करते-करते पुलिस पहुंची अंबाला..

विज्ञापन
विज्ञापन
कार के नंबर को ट्रेस करते-करते पुलिस पहुंची अंबाला..
विज्ञापन

- मनचलों द्वारा युवती पर फब्तियां करने का मामला
- पुलिस की टीम अंबाला में पहुंची कार का रिकार्ड खंगालने
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
मंगलवार देर शाम मनचलों के द्वारा कार सवार युवती पर फब्तियां कसना और उसके मंगेतर से मारपीट कर सिर फोड़ने के मामले में बुधवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। जबकि शिकायतकर्ता की ओर से नोट किए कार के नंबर को ट्रेस करते-करते पुलिस अंबाला पहुंच गई हैं, जिसके मालिक की तलाश के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम करीब साढ़े चार बजे इंडेवर कार में सवार अजय चौधी निवासी पंचकूला अपनी मंगेतर आस्था, शुभम, नितिन व अर्जुन के साथ सेक्टर-35 से घर वापस आ रहा था। बीच रास्ते में ट्रिब्यून चौक पर क्विड कार में सवार चार लड़कों ने नशे की हालत में अजय की साथ वाली सीट पर बैठी मंगेतर आस्था को देखकर फब्तियां कसना शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपनी कार से अजय की इंडेवर कार का पीछा कर बलटाना में उन्हें घेर लिया। इसके बाद क्विड कार सवार युवकों ने ईंटों और पत्थरों से अजय की इंडेवर कार पर हमला बोल दिया, जिसमें अजय और आस्था को सिर में गंभीर चोटें आई। किसी तरह उनसे बचकर वे सभी बलटाना पुलिस चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें तुरंत ढकोली सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया। वहीं, अजय चौधरी ने घटना के बाद फरार होने वाले युवकों की कार का नंबर नोट कर लिया और अपने बयान के साथ पुलिस को दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम को भेजा अंबाला
सहायक इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि अजय चौधरी ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान के साथ फरार आरोपी युवकों की कार का नंबर नोट कर लिया था, जिसे उसने पुलिस बयान के साथ दर्ज करवाया है। वहीं, पुलिस ने जब कार नंबर को ट्रेस किया तो वह हरियाणा के जिला अंबाला से संबंधित पाया गया, जिसके चलते पुलिस की एक टीम को अंबाला में संबंधित विभाग के पास उक्त कार का रिकार्ड खंगालने के लिए भेजा गया है। उन्होंने दावा कि आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें