फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की हुई है हत्या, हादसे की दी जा रही है रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बच्चे की हुई है हत्या, हादसे की दी जा रही रंगत’
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ में संदिग्ध हालत में हुई बच्चे की मौत का मामला
बच्चे के सिर और आंख पर चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-आठ इंडस्ट्रियल एरिया में संदिग्ध हालात में हुई 12 वर्षीय बच्चे रचित की मौत मामला गरमा गया है। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या की गई है, जबकि इससे हादसे की रंगत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई संकेत हैं, जिससे यह साफ हो रहा है कि बच्चे की हत्या कर उसे ट्रक के नीचे फेंका गया है। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में जमकर नारेबाजी की। मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल था।
सिविल अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम वीरवार को किया गया। इसके लिए डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया गया था। सूत्रों से पता चला है कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह का कोई घाव नहीं था। हालांकि उसके सिर और आंख पर चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि यह निशान गिरने के हैं। दूसरी तरफ पुलिस की टीम ने सुबह में घटना स्थल का दौरा किया और जायजा लिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज करे। जिक्रयोग कि है कि वीरवार को संदिग्ध हालत में बच्चे का शव इंडस्ट्रियल एरिया से मिला था। उस समय अंदेशा जताया गया था कि ट्रक से गिरने से बच्चे की मौत हुई है। उसके सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन


ऐसे मिली थी बच्चे की सूचना
मृतक की मां रूपवति ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। रचित बरियाली के स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को वह दोपहर में वहां खेलने गया था। उन्होंने बताया कि जब वह काफी देर तक नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच इलाके की एक लड़की गौरी ने रचित की बहन को बताया कि उसका भाई वहां पर गिरा हुआ है। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा रचित बेसुध पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। वह तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले गए, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इन कारणों से लगता है कि हत्या हुई: परिजन
परिजनों ने कहा कि पुलिस के अनुसार रचित की मौत गिरने से हुई है। लेकिन उन्हें लगता है कि ऐसे कई तथ्य हैं जो हत्या की तरफ संकेत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक के चारों तरफ खून के छींटे पड़े थे, जिन्हें साफ करने की कोशिश की गई है। हालांकि कई जगह खून के निशान रह गए। इसके अलावा ट्रक का डाला खुला था। अगर उससे बच्चा नीचे गिरा है तो उससे मौत नहीं हो सकती। क्योंकि वह करीब तीन फुट ऊंचा है। इसी तरह एक प्वाइंट है कि जब लड़के का शव मिला था तो उसकी एक चप्पल गायब थी। जबकि वीरवार को दोनों चप्पल एक साथ रखी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें