फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के ध्यानार्थ: उन्नाव के लिए जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्ड की गन से संदिग्ध हालात में चली गोली, पंपकर्मी की मौत
विज्ञापन

नहीं पहुंची एंबुलेंस, गांव मटौर से आकर भाई ने बाइक पर पहुंचाया अस्पताल
सेक्टर-79 स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात की घटना, पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-79 स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात संदिग्ध हालात में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से गोली चल गई, जिससे एक मुलाजिम की मौत हो गई। घटना के बाद सूचित करने पर भी मौके पर न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। खून से लथपथ युवक करीब बीस मिनट तक पंप पर ही तड़पता रहा। गांव मटौर से उसका भाई पंप पर पहुंचा और घायल को पंप मुलाजिमों की मदद से बाइक पर सोहाना स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंकज (22) निवासी जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के गांव पिन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई महिंदर की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ धारा-304 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिस्तर बिछाने के दौरान गन गिरने से चली गोली
पंप कर्मियों ने थाने में बताया कि यह घटना मंगलवार रात पौने बारह बजे की है। नाइट ड्यूटी पर तैनात दो पंप कर्मी खाना खा रहे थे। जबकि दो कर्मी कमरे के बाहर बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप सिंह दूसरी साइड अपना बिस्तर लगा रहा था। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी गन दीवार पर रखी। इस दौरान गन अचानक नीचे गिर गई और गोली चल गई।
विज्ञापन


ऐसे आए गोली की चपेट में मुलाजिम
गन से निकली गोली पहले दीवार पर लगी। उससे टकराने के बाद वह मुड़ गई और दो डस्टबिनों को क्रॉस करते हुए पंकज के सिर पर जाकर लगी। इसके बाद पंकज लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था। गोली चलने के बाद पंप पर भगदड़ मच गई और गोली की आवाज सुनकर सभी मुलाजिम इकट्ठा हो गए।

बाइक पर भाई लेकर गया अस्पताल
पेट्रोल पंप के मुलाजिमों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया, सवा बारह बजे तक वह इंतजार करते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। पुलिसकर्मी भी वहां देर से पहुंचे। जबकि युवक तड़प रहा था। इसी बीच पंकज के अन्य साथियों ने उसके मटौर में रहने वाले भाई को फोन किया। जो बाइक से सेक्टर-79 पहुंचा। इसके बाद घायल भाई को वह उसके साथियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दो महीने पहले ही आया था सिक्योरिटी गार्ड
मुलाजिमों ने बताया कि यह पंप पहले रात दस बजे तक ही खुलता था, लेकिन दो महीने से 24 घंटे खुलता है। यहां पर तीन शिफ्ट में मुलाजिम काम करते हैं। दो महीने पहले ही मुलाजिमों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखा गया। मुलाजिमों का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड का पंप पर लगे मुलाजिमों से संबंध अच्छे हैं।

मुलाजिमों ने पंप को बंद किया, लोग हुए परेशान
पंप पर गोली चलने से हुई हत्या के बाद बुधवार को मुलाजिमों ने काम बंद रखा। मुलाजिमों व मृतक के परिजनों का आरोप है कि किसी ने उनकी सुध नहीं ली। घटना के बाद मालिक आया और कैश लेकर चला गया, लेकिन उसने कुछ पूछा तक नहीं। पंपकर्मी सहमे हुए हैं कि अगर भविष्य में उनके साथ ऐसी वारदात हो जाती है तो उनके साथ कौन खड़ा होगा।
विज्ञापन


सवा बारह बजे पहुंचे पुलिस मुलाजिम
पता चला है कि रात सवा बारह बजे तक पुलिस मुलाजिम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल से एक डस्टबिन को कब्जे मेें ले लिया, जिससे होकर गोली गुजरी थी। इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड ने वहां से भागने की कोशिश नहीं की, वह पंप पर ही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें