फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ूः तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला व बच्ची की मौत, बाल-बाल बच गए दो लोग

Mon, 08 Jul 2019 11:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली)
विज्ञापन
लालड़ू में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित लैहली चौक के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवारों जिसमें से एक महिला व एक 4 साल की बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची के माता-पिता दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल सेक्टर-32, चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ट्रक ड्राइवर को काबू कर लैहली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना करीब रविवार को दोपहर एक बजे हुई। पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार जिसमें एक पल्सर मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र पुत्र जगरूप निवासी मानसा अपनी आंटी रजनी चौहान (45) पत्नी सतीश चौहान, गुलमोहर सिटी, डेराबस्सी प्लाट देख कर लालड़ू से लौट रहे थे। दूसरे मोटरसाइकिल स्पलेंडर पर बलविन्द्र सिंह (29) अपनी पत्नी लवप्रीत कौर (27) व दो बेटियों खुशप्रीत कौर (4) और नमनीत कौर (1.5) गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब अंबाला में माथा टेक कर वापस गांव हसनपुर लौट रहे थे।

दोनों मोटरसाइकिल सवार लैहली चौक के निकट कच्चे रास्ते से निकल रहे थे। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से दोनों मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारते हुए उनके उपर चढ़ा दिया और उन्हे बुरी तरह से रौंद डाला। मौके पर खड़े लोगों ने बताया कि ट्रक की टक्कर लगते ही पल्सर चालक धर्मेंद्र व दूसरे मोटरसाइकिल पर लवप्रीत कौर की गोद में डेढ़ वर्षीय नमनीत मार्ग के एक ओर कच्ची तरफ गिर जाने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


वहीं पल्सर सवार रजनी चौहान व स्पलेंडर सवार छोटी बच्ची खुशप्रीत कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस लैहली ने गंभीर जख्मी पति-पत्नी बलविन्द्र सिंह और लवप्रीत कौर को तुरंत एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पहुंचाया। वहां पर डाक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
- नरपिन्द्र सिंह, लैहली चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें