फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़/लांडरां। नशा सप्लाई करने की सूचना पर बनूड़ के तीन सहायक थानेदारों और एक महिला अधिकारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक दुकान पर छापा मारा। दुकान से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा, परंतु पुलिस दुकानदार और वहां खड़े एक को थाने में ले गई। जांच के बाद युवक को पुलिस ने छोड़ दिया जबकि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर 12 बजे सहायक थानेदार गुरनाम सिंह, राकेश सिंह, जसवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बन्नों माई मंदिर के नजदीक बिल्ला बैटरियां वाले की दुकान पर छापा मारा। दुकान की तलाशी ली, पर कुछ बरामद नहीं हुआ तो पुलिस ने दुकानदार मदन लाल बिल्ला और दुकान में खड़े हरिंदर सिंह नाम के युवक को हिरासत में ले लिया। गांव पत्तों का निवासी हरिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह छिदा अपनी पत्नी सुपिंदर कौर और दो छोटे बच्चों के साथ बाजार में आया था। कार दुकान के आगे खड़ी करके वह नजदीक आढ़ती की दुकान पर बैठा अपने रिश्तेदारों को मिलने गया था, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पति को पुलिस की हिरासत में देख सुपिंदर कौर ने विरोध किया। पुलिस ने नशे का आरोप लगाया तो सुपिंदर ने लोगों के सामने पति की तलाशी करवाई, पर कुछ न मिला और पुलिस फिर भी उसे साथ ले गई।
थाना प्रभारी सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि बिल्ला बैटरियां वाला नशा सप्लाई करता है। उसकी दुकान में खड़े युवक को भी नशेड़ी समझ पकड़ा था। जांच के बाद उसे छोड़ दिया है, परंतु बिल्ला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें