फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटर चला रहा था हेरोइन तस्करी का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लोहगढ़ जीरकपुर के पास एक व्यक्ति को 120 ग्राम हेरोइन के साफ गिरफ्तार किया है। आरोपी से दस हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान अमित शर्मा उर्फ कालू निवासी पैरा माउंट जीरकपुर नजदीक मेट्रो मॉल के रूप में हुई। आरोपी पर एसटीएफ के फेज-4 स्थित थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल पुलिस हरप्रीत सिंह ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी लोहगढ़ के नजदीक पार्क में हेरोइन की सप्लाई देने आ रहा है। इसके बाद एएसआई मलकीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने वहां पर नाका लगाया। जैसे ही आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने लगा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह जीरकपुर में वेटर का काम करता था। अपने दोस्त की गलत संगत में पड़कर वह बिगड़ गया था। एक महीने से हेरोइन खुद भी पी रहा था। इससे पहले वह ट्रक की ड्राइवरी भी करता था। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह बड़ा हो सकता है। एसटीएफ की टीमें जांच में जुटी हैं। आरोपी की जल्दी ही सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी। उम्मीद है कि जल्दी ही उसके अन्य साथी भी काबू किए जाएंगे।
जिक्रयोग है कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के दो लोग पकड़े गए थे। वह भी काफी समय से हेरोइन तस्करी में लगे हुए थे। वहीं, कई बार जेल भी जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें