फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा से की छेड़छाड़, पकड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के एक कॉलेज से बीएससी फर्स्ट ईयर कर रही छात्रा से एक युवक ने सरेराह छेड़छाड़ की। यहां तक कि उसने छात्रा का रास्ता रोक कर हाथ पकड़ लिया और उसे बाइक पर बैठने को कहा। युवक के लंबे समय से तंग करते रहने पर छात्रा ने पिता से आपबीती बयां की। छात्रा के पिता की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी थाना चंडीमंदिर के अंतर्गत के एक गांव का रहने वाला अमित है। हालांकि थाना पुलिस फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता रहा। तंग आकर उनकी बेटी को कॉलेज के ही हॉस्टल में रहने को मजबूर होना पड़ा, लेकिन छुट्टियों में जब कभी बेटी घर आती तो आरोपी बीच रास्ते में उसे तंग करता। आरोपी ने बीच रास्ते में उनकी बेटी का रास्ता रोक कर उसका हाथ पकड़ा और उसे बाइक पर बैठने को कहा। पिता ने बताया कि उन्होंने पहले भी शिकायतें की थी, लेकिन लोक लाज के कारण उन्हें पंचायत में फैसला करना पड़ा। आरोपी युवक ने पंचायत में दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही थी। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है और कहा कि वह उसे अपनाकर रहेगा। पिता ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को पुलिस से शिकायत करने पर पहाड़ी से गिराकर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका परिवार इस वजह से मानसिक तनाव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें