मोहाली। एसटीएफ ने श्मशान घाट के पास से तीन लोगों को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र हरचंद सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव महिता जिला बरनाला हाल निवासी बलौंगी व सलीम खान निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसटीएफ के एसएचओ हरभिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तीन युवक नशा करने के आदि हैं। साथ ही शाहीमाजरा व औद्योगिक एरिया में अपने पक्के ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं। आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्मशान घाट के पास पहुंचे तो एसटीएफ की टीम ने उन्हें जांच के लिए रोक लिया। तलाशी ली तो उनसे 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने बताया है कि वह हेरोइन सस्ते रेट पर दिल्ली से खरीदकर लाते थे। इसके बाद चंडीगढ़, मोहाली व खरड़ एरिया में अपने ग्राहकों को सप्लाई करते थे। अब पुलिस आरोपियों की सप्लाई चेन तोड़ने में लग गई है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही कुछ और लोग भी काबू किए जा सकते हैं।
जिक्रयोग है कि एसटीएफ हेरोइन तस्करी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ द्वारा लगातार आरोपी काबू किए जा रहे हैं।