फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस खुद भी रखेगी भ्रष्ट मुलाजिमों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पुलिस खुद भी रखेगी भ्रष्ट मुलाजिमों पर नजर
विज्ञापन

एसपी के रीडर के पकड़े जाने के बाद पुलिस आई हरकत में
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। विजिलेंस द्वारा एसपी के रीडर को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद जिला पुलिस भी एक्टिव हो गई। इसके साथ ही पुलिस विभाग ने सभी शाखाओं व थानों को आदेश दिए हैं कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। अगर किसी भी पुलिस मुलाजिम के पैसे के मांगने या पैसे लेने की शिकायत आती है तो इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। साथ ही इस बारे में तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाए।
विज्ञापन

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का प्रयास लोगों की सेवा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की कार्यशैली पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। ताजा प्रकरण ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा दिए है। क्योंकि अभी तक थानों व पुलिस चौकियों में तैनात पुलिस मुलाजिम रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। लेकिन अब एसएसपी आफिस के पास ही स्थित एसपी के रीडर रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जिससे सारे पुलिस महकमे पर ही सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पुलिस भी अपनी तरफ से इस सारे मामले की जांच कर रही है। ताकि ऐसे लोगों से आसानी से निपटा जा सके। दूसरी तरफ आरोपी जसविंदर सिंह को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, विजिलेंस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य राज भी खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें