फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी के नहीं दिए लाखों, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजकर सैलरी के नहीं दिए सवा लाख, केस दर्ज
विज्ञापन

मोहाली/खरड़। पुलिस ने छज्जूमाजरा स्थित एकमे हाइट्स निवासी गुरशरन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को बलकार सिंह निवासी महदूदा बस्सी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब ने शिकायत दी थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि मई 2016 में उसने एसएएस एसोसिएट घाना लिमिटेड के माध्यम से घाना देश में आपरेटर का काम करने के लिए गया था। उसका कंपनी से दो साल के लिए कांट्रैक्ट हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कंपनी को इसके लिए नब्बे हजार रुपये दिए थे लेकिन कंपनी ने वहां पर जाकर उसे कोई वेतन नहीं दिया। 22 मई, 2017 को कंपनी द्वारा उसे वापस भेज दिया गया। ऐसे में कंपनी ने उसे 1 लाख 22 हजार 400 रुपये नहीं दिए। इसके बाद कंपनी द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें