फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की होम डिलीवरी क रने वाला शातिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रइसिटी में नशे की होम डिलीवरी करने वाला शातिर काबू
विज्ञापन


- आरोपी को एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर नाके पर दबोचा
- आरोपी से आई-20 कार और 100 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। ट्राइसिटी में हेरोइन की होम डिलीवरी करने वाले एक शातिर को स्पेशल टास्क फोर्स ने 100 ग्राम हेरोइन व कार समेत दबोचा है। आरोपी की पहचान रूपिंदर सिंह उर्फ भिंदर निवासी थाना गांव मटौर के रूप में हुई है। आरोपी पर एसटीएफ के थाना फेज-चार में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलने के आसार हैं। हालांकि आरोपी ने माना है कि गत छह माह से इस कारोबार में लगा हुआ था। एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल पुलिस हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलने के आसार है। आरोपी ने बताया कि पढ़ाई के बाद उसने डेयरी का काम शुरू किया था। फिर एक साल पहले मनप्रीत सिंह निवासी सोहाना मेरा दोस्त बन गया। वह लकड़ी का काम करता था। जो कि हेरोइन का नशा करता था। इसके बाद उससे ही उसे हेरोइन की लत लग गई थी। आरोपी ने बताया कि इसके बाद वह मनप्रीत के साथ एक दो बार दिल्ली गया। वहां पर उसकी नाईजीरियन से मुलाकात हो गई। वह वहां से हेरोइन लाकर आता थे। इसी बीच उसकी मनप्रीत से अनबन हो गई। इसके बाद मैं अकेला ही नाईजीरियन से हेरोइन खरीदकर लाता था। साथ ही चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में अपना कारोबार चलाता था।

ऐसे आया शातिर एसटीएफ के शिकंजे में
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा है। इसके बाद एसटीएफ की तरफ से फेज-दो मनदपुर चौक पर नाका लगाया गया। जैसे ही आरोपी वहां पर पहुंचा। एसटीएफ ने उसे चैकिंग के लिए रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे हेरोइन की रिकवरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान्वेंट स्कूल व डीएवी कॉलेज की पढ़ाई की
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहली से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई फेज-3बी2 के एक प्राइवेट स्कूल, नौवीं व दसवीं की पढ़ाई हैरिसन मॉडल पब्लिक स्कूल व 11वीं और 12वीं की पढ़ाई संत ईशर सिंह पब्लिक से पढ़ाई की। फिर चंडीगढ़ स्थित डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें