क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। थाना देहली गेट में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। भुजपुरा कोतवाली के मुल्लापाड़ा अलीनगर की रहने वाले यामीन खान पुत्र इज्जत अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा मुबीन मीट फैकिट्रयों में सफाई का काम करता था। शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने चाचा नफीस अहमद के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह एचएमए मीट फैक्ट्री के पास पहुंचा कि तभी सामने से आ रही एक बाइक ने उसमें टक्कर मार दी। जिसमें उसका बेटा मुबीन घायल हो गया। पुलिस ने उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत धोषित कर दिया। इस प्रकरण में पोस्टमार्टम कराने के बाद आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है।