फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : पंचशील एनक्लेव में महिला ने जहरीली चीज पीकर आत्महत्या करने की की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचशील इन्क्लेव में महिला ने आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

- सेक्टर-32 अस्पताल में करवाया दाखिल, पुलिस जुटी जांच में
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित पंचशील इन्क्लेव कालोनी में एक महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं, मामले का पता लगने के बाद गंभीर हालत में उसे सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। महिला द्वारा पुलिस को दिए बयानों में मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मालती राव पत्नी प्रशांत मूलरूप से उड़ीसा, हालवासी मकान नंबर-24/सी, पंचशील इन्क्लेव की ओर से रविवार दोपहर अचानक जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने के बाद परिजन तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया। महिला के पति व अन्यों ने बताया कि उसके परिवार को काफी समय से मोहल्ले के कुछ लोग परेशान कर रहे थे। आरोप है कि रविवार को उन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और घर के अंदर दाखिल होने की कोशिश की, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। जांच अधिकारी एसआई तिलकराज ने बताया कि महिला के बयान लेने के लिए पुलिस मुलाजिम चंडीगढ़ अस्पताल गए हुए हैं, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ पवन शर्मा ने कहा कि महिला की अपने मोहल्ला के लोगों के साथ लंबे समय से तकरार चल रही है। कुछ दिन भी पहले महिला और उसके परिवार के खिलाफ एक घर में दाखिल होकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया था, जिसमें वह जेल भी रहकर आई है। उन्होंने कहा कि वापस आकर फिर से उसकी मोहल्ला वासियों से तकरार हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें