फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : दो किलो गांजा के साथ 2 महिलाओं को पुलिस किया गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलो गांजा के साथ महिलाओं को किया गिरफ्तार, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
स्थानीय पुलिस की ओर से शहर में नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार दो महिलाओं को दो किलोग्राम गांजा के साथ काबू किया है, जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पकड़ी गई आरोपियों की पहचान राखी पत्नी राजू और लवली पत्नी इकबाल सिंह निवासी अम्बाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि दो महिलाएं अंबाला से जीरकपुर में गांजा सप्लाई करने आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी और शक के आधार पर एक्टिवा सवार दोनों महिलाओं को रोककर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को एक्टिवा से एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें आधा किलो गांजा था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपियों को पुलिस पकड़कर थाने ले आई, जहां इनके खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें