फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआरकर्मी ने युवक के मुंह पर मारा डंडा, लोगों ने एयरपोर्ट रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीआरकर्मी के डंडे से युवक घायल, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार को टीडीआई सिटी के सामने पीसीआरकर्मी ने एक बाइक सवार युवक को डंडा मार दिया। डंडा युवक की आंख के ऊपर लगा। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोग वहां इकट्ठा हो गए। पीसीआरकर्मी की इस हरकत से गुस्साए लोग वहीं रोड पर धरने पर बैठ गए और पुलिस कर्मी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले की सूचना मिलते ही बलौंगी के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय राकेश नाम का युवक बाइक से खरड़ की ओर जा रहा था। सड़क पर पुलिसकर्मी नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक पुलिसकर्मी ने युवक को रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान पुलिस वाले ने उन्हें डंडा मारने की कोशिश की। डंडा बाइक पर पीछे बैठे राजेश के मुंह पर लगा, इसके बाद युवक गुस्से में आ गए। उन्होंने अपनी बाइक रोक दी और पुलिसकर्मी से डंडा मारने का कारण पूछा। पुलिस मुलाजिम उन्हें धमकाने लगा, इसके बाद उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही राकेश ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहनों के कागज चेक करने के बहाने उनसे पैसे मांग रहे थे। वहीं मौके पर बलौंगी के एसएचओ भगवंत सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों ने धरना खत्म किया। एसएचओ ने कहा कि पुलिस की तरफ से पीड़ित लड़के का मेडिकल करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुलाजिम द्वारा इस तरह युवकों को डंडा मारना गलत है। पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें