फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सीः स्कूल में सफाई सेवक ने बच्चियों से की अश्लील हरकत, अभिभावकों ने किया हंगामा

Fri, 09 Aug 2019 10:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
डेराबस्सी में गुलाबगढ़ रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में सफाई सेवक द्वारा तीसरी कक्षा की मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में वीरवार को बच्चियों के अभिभावक स्कूल में जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जोरदार हंगामा किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधकों ने मामले को दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन


अभिभावकों ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी सफाई सेवक 35 वर्षीय दीपक निवासी रायपुररानी, पंचकूला, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभिभावकों ने बताया कि उनकी बच्चियों ने बुधवार को स्कूल से घर आकर बताया कि स्कूल का सफाई सेवक दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्चियों की जेब में टॉफियां डालने व अन्य बहानों से अश्लील हरकतें करता है। एक बच्ची की गर्दन पर खरोंच के निशान भी मिले हैं।

अब तक तीसरी कक्षा की छह बच्चियां सामने आ चुकी हैं जिन्होंने अपने घर पर सफाई सेवक की हरकतों के बारे में बताया है। अभिभावकों ने कहा कि मामला ध्यान में आने पर जब वह स्कूल में पहुंचे तो प्रबंधकों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की, बल्कि मामला दबाने की कोशिश की। विरोध बढ़ता देख प्रिंसिपल ने आरोपी सफाई सेवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उसको स्कूल से निकालने की बात कहकर दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरइंदर सिंह ने बताया कि एक बच्ची की माता की शिकायत पर आरोपी सफाई सेवक दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें