फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं ने खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, फरीदकोट और अमृतसर में स्थित नर्सिंग, पैरा मेडिकल और चतुर्थ श्रेणी (कोराना योद्घा) कर्मचारियों की ओर से मंगलवार को खरड़ बस स्टैंड चौक पर प्रदर्शन कर खरड़-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता न देने पर पुलिस की ओर से हस्तक्षेप करने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हाथापाई हुई और कुछ प्रदर्शनकारी मामूली जख्मी हो गए। जख्मियों का अस्पताल में इलाज करवाया गया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन के किसान अपने समर्थकों समेत घटना स्थल पर पहुचे और सेहत कर्मचारियों के साथ मिलकर यातायात फिर से जाम कर दिया। दोपहर लगभग 1 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन सात घंटे बाद भी लगातार जारी था। इस दौरान पंजाब सरकार का कोई भी प्रतिनिधि और कोई प्रशासनिक अधिकारी धरना दे रहे कोरोना योद्घाओं से मिलने नहीं पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों में सुखविंदर सिंह, संदीप कौर, चरणजीत कौर, गुरप्रीत कौर, पवन कुमार, मनदीप सिंह फरीदकोट, रघवीर सिंह, मनदीप कौर, पिंकी अमृतसर और कुलदीप कौर आदि ने बताया कि अपनी सेवाओं को विशेष दर्जे में स्थायी करवाने और ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करवाने के लिए 26 नवंबर 2021 से पक्का मोर्चा राजिंदर अस्पताल पटियाला की पार्किंग में लगाया हुआ है। जो मंगलवार 40 वें दिन भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें