जीरकपुर। शहर के सत्यम अपार्टमेंट्स निवासी एक 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंकुश जग्गी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव अखवाना, जिला पठानकोट, हाल निवासी सत्यम अपार्टमेंट्स के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि अंकुश जग्गी उक्त सोसायटी के फ्लैट में अकेला रहता था और अभी अविवाहित था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी के शवगृह में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के माता-पिता को सूचित कर दिया है। उनके आने बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को मौके से कोई भी खुदकुशी का नोट बरामद नहीं हुआ है। उसके परिजनों के पहुंचने के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल सकता है।