फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : लगातार दूसरे दिन भी मौत, ट्राइसिटी में 119 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ट्राइसिटी में जहां 119 संक्रमित मिले। वहीं मोहाली में एक महिला की मौत हो गई। चंडीगढ़ में 43, पंचकूला में 40 और मोहाली में 36 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 36 लोग संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए। वहीं 62 लोग संक्रमण को मात देकर अपने घर लौट गए। शनिवार को आए केसों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 324 हो गई है। उनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। पिछले छह दिन 27 जून से लेकर 2 जुलाई तक में चार लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। शनिवार को जान गंवाने वाली 52 वर्षीय वृद्धा अन्य बीमारियों से पीड़ित थी। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
डीसी अमित तलवार ने कहा कि जिले में 655 लोगों की सैंपलिंग की गई। इनमें से 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 62 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जिले में अभी तक 96924 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं। इनमें से 95457 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं 1155 लोगों की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

छह दिन में 287 लोग को हुआ संक्रमण
जिले में 27 जून से 2 जुलाई तक 287 लोगों को कोरोना संक्रमण अपनी चपेट में ले चुका है। दूसरी ओर, सेहत विभाग के अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया, वे टीकाकरण करवाएं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि अगर व्यक्ति ने टीकाकरण करवा रखा है तो कोरोना संक्रमण के लक्षण शरीर में कम असर करते हैं।
विज्ञापन

कब-कितनी मौत और टीकाकरण
तारीख संक्रमित मौत टीकाकरण करवाया
27 जून 42 01 786
28 जून 64 00 555
29 जून 52 01 382
30 जून 65 00 163
1 जुलाई 28 01 443
2 जुलाई 36 01 351
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें