फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना संकट गहराया, 29 मरीज आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना का संकट पूरी तरह से गहरा गया है। चौबीस घंटे में शनिवार को 29 नए मरीज सामने आए, जबकि छह तंदुरुस्त हुए। एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की यह इस साल की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 114 पर पहुंच गई। डीसी ईशा कालिया की तरफ से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह समय काफी गंभीर है। अब लोगों को कोरोना गाइड लाइन पालन करना होगा। इसके साथ ही अठारह साल से अधिक उम्र के लोगों को पहल के आधार पर टीकाकरण करवाना होगा, तभी महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को संक्रमित हुए मरीजों में सबसे अधिक संख्या मोहाली शहरी एरिया से संबंधित हैं। हालांकि अब सभी एरिया से मरीज सामने आने लगे हैं। इसके पीछे की वजह यह भी है कि कोरोना से निपटने के लिए सेहत विभाग की तरफ से सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। इस दौरान मोहाली शहरी एरिया में 21 मरीज सामने आए। जबकि ढकोली तीन, डेराबस्सी दो, कुराली एक और खरड़ में दो मरीज मिले हैं। हालांकि अभी तक ग्रामीण एरिया में कम केस आ रहे हैं, जो कि एक राहत की खबर है। दूसरा जो भी मरीज सामने आ रहे हैं उनमें कोरोना गंभीर लक्षण नहीं है। ऐसे में उनका घरों पर ही इलाज किया जा रहा है। सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो कोरोना को मात देने के लिए जरूरी है कि भीड़ वाली जगह पर कम जाएं। हालांकि कोरोना से निपटने के लिए स्पेशल वार्ड से लेकर मेक शिफ्ट अस्पताल तैयार कर दिया गया। इतना ही जरूरत पड़ने पर सेना तक की मदद ली जा सकती है। जिक्रयोग है कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 69191 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 68003 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1074 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें