फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में बढ़ रहे कोरोना केस, सेहत विभाग की उड़ी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भले ही देश में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई है, लेकिन विदेशों में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों ने सेहत विभाग की नींद उड़ा दी है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को सेहत विभाग ने लोगों को दिशानिर्देश जारी किए। साथ ही लोगों को महामारी से बचने के लिए पूरी सावधानी रखने और कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा ने कहा कि भले ही कोरोना पर काबू पाने के लिए सेहत विभाग काम कर रहा है, लेकिन लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। कुछ माहिरों ने कोविड की चौथी लहर आने का अंदेशा भी जताया है। ऐसे में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को जल्द टीकाकरण करवाने की जरूरत है। कोविड की पाबंदियां हटने का यह अर्थ न निकाल जाए कि महामारी खत्म हो गई है। अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीमारी को खत्म करने का एलान नहीं किया है। जिले की सरकारी सेहत संस्थाओं में कोविड टीकाकरण व सैंपलिग का काम पहले की तरह चल रहा है। बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं क्योंकि इससे महामारी का खतरा कम हो जाता है।
इन लक्षणों को हलके में न ले
सिविल सर्जन बताया कि किसी को लगातार खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्या है तो उसे गंभीरता से लिया जाए। इस संबंधी डॉक्टरों से सलाह लेकर कोरोना टेस्ट करवाया जाए। सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी इस संबंधी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

एक नजर में टीकाकरण
जिले में कोरोना टीकाकरण मुहिम पूरे जोरों से चल रही है। अब तक कुल 19.73 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुुुका है। 11.25 लाख को पहली व 8.25 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी खुराक लग चुकी है। 22 हजार से अधिक लोग बूस्टर खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें