फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: दो साल पहले लिफाफे के लिए थे 10 रुपये, अब उपभोक्ता अदालत ने दिए 500 रुपये लौटाने के आदेश

Thu, 16 Feb 2023 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)

सार

शिकायतकर्ता महिला ने 13 फरवरी 2021 को इस शोरूम से कपड़ों की खरीदारी की थी। उसका बिल 8823.50 रुपये बना था। जब उसने मिलान किया तो कपड़ों की कुल कीमत 8813.50 बनी थी। शोरूम में पूछताछ करने पर पता चला कि 10 रुपये लिफाफे के चार्ज किए गए थे।
विज्ञापन
कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ के निजी मॉल स्थित कपड़ों के एक शोरूम पर उपभोक्ता अदालत ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। 2021 में ग्राहक से 10 रुपये लिफाफे के नाम पर अतिरिक्त वसूले गए थे। चंडीगढ़ निवासी महिला ईशा गुप्ता ने इसकी शिकायत उपभोक्ता अदालत में दे दी थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने 13 फरवरी 2021 को इस शोरूम से कपड़ों की खरीदारी की थी। उसका बिल 8823.50 रुपये बना था। जब उसने मिलान किया तो कपड़ों की कुल कीमत 8813.50 बनी थी। शोरूम में पूछताछ करने पर पता चला कि 10 रुपये लिफाफे के चार्ज किए गए थे। महिला के विरोध के बाद भी शोरूम के कर्मचारियों ने पैसे नहीं लौटाए। अदालत में उन्होंने 10 रुपये 12 प्रतिशत ब्याज के साथ और 20 हजार रुपये हर्जाने के तौर पर मांग की थी। जवाब में शोरूम के प्रतिनिधियों ने कहा था कि 10 रुपये पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नीति के तहत लिए गए हैं। इससे ग्राहकों को खरीदारी के समय अपना बैग लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने टिप्पणी की है कि ग्राहक को लिफाफा देना दुकानदार की जिम्मेदारी है। लिफाफा ग्राहक की ओर से खरीदे गए सामान का हिस्सा है। इसके बाद अदालत ने अब शोरूम पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें