आम आदमी क्लीनिक देखने पहुंचे सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सीएम भगवंत मान शनिवार को मोहाली के फेज-5 में बन रहे आम आदमी क्लीनिक का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से क्लीनिक में दी जाने वाले सुविधाओं की जानकारी भी ली। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनके घरों तक सेहत सेवाएं पहुंचाने की घोषणा को असल रूप देने के लिए पंजाब में 75 आम आदमी क्लीनिक बनाए जा रहे हैं। इनका उद्घाटन 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना से किया जाएगा।
पंजाब में बन रहे 75 आम आदमी क्लीनिक में से मोहाली में पांच क्लीनिक तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से तीन बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि दो का काम अगस्त के बाद खत्म होगा। सीएम ने मोहाली के फेज-5 में बन रहे क्लीनिक का दौरा किया। मीडिया को क्लीनिक में अंदर नहीं जाने दिया गया। उनके साथ मोहाली के सभी उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
पूरे पंजाब में 15 अगस्त को 75 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया जाएगा। इन क्लीनिक में इलाज कराने आए मरीजों के 100 तरह के टेस्ट किए जाएंगे। इनमें एक डॉक्टर और चार अन्य स्टाफ मौजूद होगा। 80 किस्म से ज्यादा की दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मोहल्ला क्लीनिक में इलाज मुफ्त होगा। यहां मरीजों को टोकन सुविधा दी जाएगी। वहीं बुजुर्ग ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आ सकेंगे। अगर किसी मरीज को गंभीर बीमारी है तो उनको रेफर किया जाएगा। - मुख्यमंत्री भगवंत मान