फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षा, शौचालय व साफ सफाई के लिए उठाए जाएंगे कदम: शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने टीम के साथ छत गांव के सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल टीचरों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। स्कूल की बिल्डिंग, शौचालय, शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए टीचरों और स्थानीय लोगों ने सहयोग मांगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गांव के लोग स्कूल में सफाई व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे जिस शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं वह बेहद गंदे हैं। उनमें पानी तक की व्यवस्था नहीं है। स्कूल टीचरों ने अपने लिए साफ सुथरे शौचालय रखे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने सरकारी स्कूलों में सुधार की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। इस अभियान में पंजाब के मेहनती और अनुभवी टीचरों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें