मोहाली में फेज चार स्थित पार्क के बाहर फैली गंदगी।
- फोटो : ??????
मोहाली। शहर में स्वच्छता सर्वे के लिए जंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। इलाके के प्रमुख स्थानों की भी उचित सफाई नहीं हो रही है। नगर निगम इस चीज को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इससे एक बार फिर शहर की स्वच्छता रैकिंग पर असर पड़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक शहर की साफ-सफाई चरमरा गई है। ताजा मामला फेज-चार स्थित बोगनविलिया गार्डन के बाहर का है। जहां पर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक गंदगी के ढेर लगे हुए थे। इससे जहां शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा था, वहीं वहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
नियम तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई
इस संबंधी कुलदीप सिंह कुराली ने बताया कि वह रोजाना पार्क में 10 बजे के करीब सैर के लिए आते हैं। शुक्रवार को जब वह पार्क के बाहर पहुंचे तो उन्हें परेशान होना, क्योंकि वहां पर गंदगी के ढेर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम को इस चीज को गंभीरता से लेना होगा। जिस कंपनी को नगर निगम ने सफाई का ठेका दिया हुआ है, उसे जो हर महीने अदायगी की जाती है, वह लोगों के खून पसीने की कमाई से हासिल होने वाले टैक्स से की जाती है। ऐसे में नगर निगम को चाहिए कि इस मामले को गंभीरता से ले। इसके अलावा नियम तोड़ने वालों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। जिक्रयोग है कि मोहाली पंजाब के अग्रणीय शहरों में से एक है। यहां पर मशीनों से साफ-सफाई समेत कई परियोजनाएं राज्य सरकार ने की हैं, लेकिन गत समय से स्वच्छता रैकिंग लगातार गिर रही है। ट्राइसिटी में तो मोहाली आखिरी नंबर पर पहुंच गया है। मोहाली की रैैकिंग 157 रहीं थी, जबकि अन्य नगर निगम मोहाली से आगे रहे थे।