फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीमाजरा में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शाहीमाजरा में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप में घायल कर दिया। हमले में युवक की दोनों टांगे टूट गई हैं। पीड़ित की पहचान राकेश कुमार के रूप हुई है, जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। थाना फेज-एक के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान लेने केे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि जिन दो लोगों ने उसपर हमला किया है उससे उनकी पुरानी रंजिश है। 17 दिसंबर को वह रात के समय अपने घर आ रहा था। इस दौरान दोनों युवकों ने उसे घेर लिया और हॉकी और रॉड से हमला कर दिया। उसने कहा कि उसकी दोनों टांगों मेें रॉड डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें