फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से शुरू होगी सड़कों की सफाई, किराए पर मशीनें लेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर की सड़कों के किनारे पत्तों और गंदगी के लगे ढेरों से लोगों को जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। नगर निगम ने इस दिशा में कदम उठाया है कि जब तक मशीनों से सफाई के लिए नया ठेका नहीं होता है, तब तक नगर निगम ने किराए पर मशीनें लेकर सफाई का काम शुरू करने का फैसला किया है। मशीनों से सफाई का काम शुक्रवार रात से शुरू हो जाएगा। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी कोशिश है कि जल्द से जल्द इस काम को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

राज्य में मोहाली नगर निगम की ओर से ही मशीनों से शहर की सड़कों की सफाई और धुलाई का काम करवाया जाता है, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के साथ ही मशीनों से सफाई करने वाली कंपनी का ठेका खत्म हो गया था। इसके बाद नगर निगम की ओर से अपनी टीम लगाकर सफाई का काम शुरू करवाया गया था, लेकिन एरिया काफी अधिक होने से इस काम में काफी दिक्कत आ रही थी। जबकि सुबह के समय में गर्मी अधिक होने से मुलाजिमों को परेशानी आ रही थी। पूरा इलाका पत्तों और गंदगी से भर हुआ है। सड़कों पर जगह-जगह पत्तों के ढेर लगे हैं, इतना ही नहीं उचित तरीके से सफाई न होने संबंधी नगर निगम में भी लगातार लोग शिकायतें कर रही थीं, जिसके बाद नगर निगम ने तय किया कि जब तक नया ठेका नहीं होता है, तब तक सड़कों की सफाई करवाने के लिए किराए पर मशीनें ली जाएगी।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक यह मशीनें रात में सफाई का काम करेंगी। पहले सभी प्रमुख सड़कों को साफ किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया चलेगी। याद रहे कि फेज-एक मोहाली गांव से लेकर फेज-11 तक के लोग सड़कों की उचित तरीके से सफाई न होने से दिक्कत उठा रहे थे। इतना ही नहीं इस वजह से हादसे तक हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें