फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल होगी जनगणना, गिनतीकारों मोबाइल पर डाउनलोड करेंगे एप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में इस बार जनगणना डिजिटल तरीके से की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त डायरेक्टर जनगणना डॉ. अभिषेक जैन ने अधिकारियों से मीटिंग कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि डिजिटल जनगणना के लिए गिनतीकारों को अपने मोबाइल फोन पर विशेष रूप में तैयार की ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद से यह प्रक्रिया आगे चलेगी।
विज्ञापन

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई मीटिंग में डीसी ईशा कालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल कोमल मित्तल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (व) डॉ. हिमांशु अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर शहरी पूजा स्याल और नगर निगम के कमिश्नर कमल कुमार गर्ग मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वार्ड, मोहल्लों, गांवों, कस्बों और शहरों की उचित सूची तैयार करके भेजी जाए। जिससे जनगणना संबंधी अगली कार्रवाई समय से शुरू की जा सके।
उन्होंने कहा कि शहर और गांवों में बन रहे वार्डों और कॉलोनियों आदि को भी सूची में शामिल किया जाए। जिससे हर इलाके को जनगणना के घेरे में शामिल किया जा सके। जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि मौत का सर्टिफिकेट लेने के समय मौत का कारण लिखना बड़ा जरूरी है। भले ही मौत घर या अस्पताल में क्यों न हुई हो। उन्होंने कहा कि इस संबंधी जिला स्तरीय कमेटी गठित की जाए। जिससे समय से उक्त हिदायतों का पालना किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि जनगणना बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसे पूरी तनदेही से पूरा किया जाए। इस मौके पर रिसर्च अफसर नक्शे कम इंचार्ज सीआरएस वरिंदर कौर और अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें