फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन विभाग के क्षेत्र में अवैध खनन करने के आरोपों के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वन विभाग के वन रेंज अधिकारी डेराबस्सी सुखमंदिर सिंह के नेतृत्व में विभाग की एक टीम ने पीरमुछल्ला क्षेत्र में जंगलात के क्षेत्रफल में हो रहे कथित अवैध खनन का दौरा करके जायजा लिया था। जिस पर उन्होंने अपनी विस्तार रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी थी। पुलिस को दी शिकायत पर ढकोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अवैध खनन और मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले के जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर नायब सिंह ने बताया कि वन रेंज अधिकारी ने शिकायत में बताया है कि पीरमुछल्ला क्षेत्र में वन विभाग के जंगली क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों की तरफ से अवैध खनन किया जाता है। इस पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अवैध खनन करने वाले रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि खनन करने वाले आरोपियों की पहचान करने के लिए विभाग अपने स्तर पर जांच कर रहा है, आरोपियों के नामों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें