फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखो रुपये की धोखाधड़ी में केस दर्ज, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के मामले में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक बिल्डर पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपी बिल्डर अमित निवासी रायपुर कलां के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

इस बारे में सेक्टर-69 निवासी रविंदर कौर ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी पेशे से बिल्डर है। उनके एक जानकार ने आरोपी से उनकी मुलाकात करवाई थी। उन्होंने आरोपी बिल्डर से एक ऑफिस खरीदने के लिए वर्ष 2012 में 24 लाख 36 हजार रुपये में सौदा किया था। इस सौदे के एग्रीमेंट के मुताबिक आरोपी को साल 2016 तक दफ्तर तैयार करके उन्हें देना था। जबकि आरोपी बिल्डर ने उनसे इस सौदे में तय कीमत से ज्यादा रकम यह कह कर ले ली कि दफ्तर को तैयार करने में तय कीमत से ज्यादा खर्च आ रहा है। लेकिन आरोपी हर बार उन्हें कब्जा देने से टालता रहा। वह कई बार उससे मिले, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस बात से तंग आकर आखिर में सितंबर, 2021 में उन्होंने इस संबंध में एसएपी को शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस की ओर से इस मामले में पूरी पड़ताल की गई और सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड चेक किए गए। इसके बाद डीए लीगल की राय लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें