फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: कार सवार महिला ने मोटरसाइकल सवार को मारी टक्कर, मौत

Wed, 15 Feb 2023 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार महिला ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

देसूमाजरा-जंडपुर रोड पर सनातन धर्म मंदिर के नजदीक हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। देसूमाजरा-जंडपुर रोड पर सोमवार को देर रात सनातन धर्म मंदिर के नजदीक एक कार सवार महिला ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक शंकर की मौत हो गई है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान परमिंदर कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि मृतक शंकर अपनी मोटरसाइकल पर मंदिर की ओर से आ रहा था, जबकि देसूमाजरा की ओर से कार चलाकर महिला परमिंदर कौर सेक्टर-125 की ओर जा रही थी। मंदिर के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसको सरकारी अस्पताल फेज-6 ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसको पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें