फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बरसाई गोलियां, युवक ने घर में छिपकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ सीमा पर स्थित गांव मदनपुर में वीरवार को शाम 4 बजे उस समय दहशत मच गई। जब पुरानी रंजिश में बड़माजरा में रहने वाले युवकों ने रोहित उर्फ भारद्वाज पर पहले तलवारों से हमले की कोशिश की गई। जब कामयाब नहीं हुए तो गोलियां चला दी। रोहित ने गांव के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। भले ही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन 6-7 युवकों के गोलियां चलाने से इलाके में दहशत फैल गई। इस संबंधी थाना फेज-1 के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि रोहित के बयान पर आरोपियों में बंटी, गौर, रवि और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 427, 34 और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि शाम 4 बजे वह अपने दोस्त जसविंदर को मदनपुरा छोड़ने बाइक पर आया था। जब मदनपुरा के बाहर पहुंचे तो वहां पहले से एक सफारी कार में 6-7 युवक खड़े हुए थे। जैसे ही वे उसके पास से आगे गुजरे तो उन्होंने सफारी कार तेजी से आगे निकालकर उनकी बाइक को हिट कर दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही वह उठकर सफारी कार की तरफ बढ़ने लगा तो उसमें से तेजी से 6-7 युवक हाथों में तलवारें लेकर निकले, उनमें से वह दो को पहचानता है। उन्हें देख वह जान बचाने गांव की तरफ भागा तो युवकों ने उस पर गोलियां चला दी और उसके पीछे भागे। उसने किसी के घर में छिपकर जान बचाई और तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूप में दे दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने घटना स्थल एक खोल बरामद कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर किस बात की रंजिश है। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ समय पहले बलौंगी में भी आरोपी ने गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें