फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कूल के बाहर बाइक सवार टीचर की चेन छीनकर हुए फरार रोकने पर स्कूल के गार्ड को धक्का देकर गिराया, घटना वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली के वसंत विहार फेज 1 में स्थित लिटिल एंजेल स्कूल के आगे एक अध्यापिका की सोने की चेन छीनकर दो बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। स्नैचिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुनीता नामक महिला लिटिल एंजेल स्कूल में अध्यापिका हैं। उन्होंने अपनी एक्टिवा स्कूल के आगे खड़ी की तो पीछे से दो बाइक सवार लुटेरे आए, जिनमें से एक बाइक से उतरा और महिला के पास जाकर अचानक चेन छीनकर वापस आया और दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट करके तैयार हुआ बैठा था। इस बीच स्कूल के गार्ड जगदीश कुमार ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन उसने गार्ड को जबरदस्त झटकर देकर उसे गिरा दिया। इतने में वह मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ गया और दोनों फरार हो गए। इस दौरान चोरी करने वाले व्यक्ति के मुंह से पहना हुआ नकाब उतर गया और उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। शहर में सरेआम हो रही ऐसी घटनाएं अपने आप में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवाल उठा रही हैं। इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता सुनीता ने शिकायत पुलिस थाना ढकोली में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


कोट्स :::

अध्यापिका सुनीता से हुई स्नैचिंग की शिकायत आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर मामला नंबर 79 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुरशन सिंह, थाना प्रभारी, ढाकोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें