फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस का चूल्हा जलाते हुआ बड़ा धमाका, तीन बच्चे झुलसे और घर की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। शहर के वार्ड नंबर-6 के प्रेम नगर में स्थित एक मकान में गैस सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण चूल्हा जलाते समय आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में एक नाबालिग लड़की सहित उसके दो छोटे भाई भी झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। गैस सिलिंडर से लीक हो रही गैस में आग लगने से हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की एक दीवार भी गिर गई और अन्य दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय घर पर सिर्फ तीनों बच्चे ही थे और उनकी मां काम पर गई हुई थी।
विज्ञापन

इस हादसे में जख्मी 14 वर्षीय गुड़िया ने बताया कि वह परिवार के साथ प्रेम नगर में किराए के मकान में रहती है। उनकी मां सोनी देवी पत्नी धर्मेंद्र जो कि एक कंपनी में नौकरी करती है और वह अपने छोटे दो भाई 6 वर्षीय सत्यम व 3 वर्षीय शिवम के साथ घर पर ही उनकी देखरेख करती है। गुड़िया ने बताया कि बुधवार को उसकी मां सुबह ही काम पर चली गई थी। उसने दोपहर को करीब 12 बजे खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस का चूल्हा जलाया तो अचानक कमरे की छत की ओर आग भड़की और जोरदार धमाका हुआ, इससे पूरे कमरे में आग की लपटें फैल गईं। इससे कमरे में मौजूद वह खुद और उसके दोनों भाई आग में झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग सहम गए और बच्चों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तीनों को लालड़ू के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां तीनों का उपचार चल रहा है।
इस मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया कि इस धमाके से कमरे की एक दीवार नीचे गिर गई है और दूसरी दीवार लैंटर से अलग होकर गिरने की स्थिति में है। जबकि अन्य दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। लोगों ने बताया कि यह गनीमत रही कि गैस सिलिंडर फटा नहीं। उन्होंने कहा कि शायद गैस सिलिंडर से गैस काफी देर से लीक हो रही थी और गैस लीक होकर कमरे की छत तक फैली हुई थी। जैसे ही बच्ची ने गैस का चूल्हा जलाया तो पूरे कमरे में आग लग गई और छत पर जमी गैस में जोरदार धमाका हुआ। लोगों ने बताया कि यह गनीमत रही कि यह गैस का सिलिंडर छोटे वाला था। अगर बड़ा सिलिंडर होता तो गैस भी और ज्यादा लीक होती और सिलिंडर फटने से और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

अवैध तरीके से गैस सिलिंडर भरने का धंधा जोरों पर
लालड़ू के बाजारों और आसपास के गांव की दुकानों में अवैध तरीके से घरेलू गैस के सिलिंडर भरने का धंधा प्रशासन की नाक तले जोरों पर चल रहा है। यहां बहुत से दुकानदार खास किस्म के औजारों से बड़े गैस सिलिंडरों से छोटे गैस सिलिंडरों में गैस भर रहे हैं। शहर में इससे पहले भी लैहली में स्थित एक अवैध गैस सिलिंडर के स्टोर में आग लगने के अलावा कई बड़े हादसे होने से टल चुके हैं। इतना ही नहीं अवैध तरीके से गैस सिलिंडर भरते हुए आग लगने से कई दुकानदार झुलस भी चुके हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस अवैध धंधे के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें