फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजवा डेवलपर्स के मालिक जरनैल बाजवा का बेटा सन्नी गिरफ्तार, जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने बाजवा डेवलपर्स के मालिक जरनैल सिंह बाजवा के बेटे सुखदेव सिंह उर्फ सन्नी को रविवार गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कंपनी के सेक्टर-71 स्थित दफ्तर में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। जबकि जरनैल सिंह बाजवा और उसका पीए पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। इनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। खरड़ सिटी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इसके बाद आरोपी सन्नी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने यह कार्रवाई प्लॉट खरीदने वाले जसवीर सिंह की शिकायत पर की है। उसने बताया कि वर्ष 2015-16 में उनकी मुलाकात जरनैल सिंह बाजवा से हुई थी। उन्होंने बाजवा के साथ 5 प्लॉट खरीदने का सौदा 92 लाख रुपये में किया था और पूरी रकम बाजवा डेवलपर्स कंपनी में जमा करवाई थी। इसके कंपनी मालिक जरनैल सिंह और सुखदेव सिंह उर्फ सन्नी ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई और न ही उसकी रकम ही वापस की। जबकि आरोपियों ने बार-बार संपर्क करने पर भी फोन तक उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत एसएसपी मोहाली को दी थी।
इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद बाजवा डेवलपर्स के मालिक जरनैल सिंह बाजवा, पुत्र सुखदेव सिंह उर्फ सन्नी और उसके पीए के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। जबकि मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-71 स्थित अपने दफ्तर में मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो जरनैल सिंह बाजवा और उसका पीए पुलिस को चकमा देकर भाग गए और बाजवा के बेटे सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार को देर शाम सन्नी को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया। उसको सोमवार को अदालत पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें