फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में टैगोर थियेटर की तर्ज पर बनेगा आडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। करीब 46 साल के लंबे इंतजार के बाद कलाकारों के शहर मोहाली में भी ऑडिटोरियम बनने की राह साफ हो गई है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने सेक्टर-78 में ढाई एकड़ जगह ऑडिटोरियम के लिए अलाट की है। यह जानकारी शनिवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि अब वहां पर जल्दी ही चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर की तर्ज पर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। जहां से मोहाली नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लोगों को फायदा होगा। वहीं, युवाओं को अपना हुनर दिखाने का पूूूरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गमाडा की तरफ से सेक्टर-78 में जगह अलाट की गई है। यह जगह गमाडा की तरफ से नगर निगम को फ्री में दी गई है। यह ऑडिटोरियम नगर निगम की तरफ से तीन साल में बनाया जाएगा। इस संबंधी जल्द ही मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी खुद नींव पत्थर रखकर ऑडिटोरियम का काम शुरू करेंगे। वहीं, इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार द्वारा पंद्रह करोड़ दिए जाएंगे। सीएम चरनजीत सिंह चन्नी की तरफ से इस संबंधी मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं, ऑडिटोरियम बनने के बाद कलाकारों की चंडीगढ़ की दौड़ पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। उन्हें अपने ही शहर में कला का प्रदर्शन करने का बढ़िया मौका मिल पाएगा। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि ऑडिटोरियम बनने से इलाके के लोगों का फायदा मिलेगा।
ऑडिटोरियम में मिलेगी यह सुविधा
पूर्व मंत्री ने विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि बड़ी पार्किंग के साथ बहुत बड़ा ऑडिटोरियम हाल बनेगा। इसमें काफी संख्या में लोगों के बैठने के लिए जगह होगी। मोहाली बड़े स्तर पर इंडस्ट्रियल बनता जा रहा है। इसमें ऑडिटोरियम में कांफ्रेंस करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिदधू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन

पहले अकाली सरकार रख चुकी है नींव पत्थर
जानकारी के मुताबिक, गत अकाली भाजपा सरकार के समय में भी मोहाली में ऑडिटोरियम बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इतना ही नहीं उस समय ऑडिटोरियम का नींव पत्थर फेज-आठ स्थित नेचर पार्क में रखा गया था। उस समय दावा किया गया था कि यह चंडीगढ़ के रोज गार्डन के किनारे बने पंजाब भवन की तर्ज पर बनेगा। लेकिन यह काम शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें