फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी सुभाष चंद्र बोस का नाम जुबां पर आते हैं युवाओं में भर जाता है जोश..

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति आज भी युवाओं और छात्र नेताओं के मन में काफी श्रद्धा है। उनका नाम जुबां पर आते ही युवाओं में ऊर्जा पैदा हो जाती है। देश की आजादी के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस जो प्रयास किए उसे याद करके युवा अपने मुकाम को हासिल करने का प्रयास भी करते हैं। आइए बात करते हैं कुछ ऐसे युवाओं से जो इनके बारे ज्यादा तो नहीं, लेकिन उनके नाम को लेकर गर्व महसूस जरूर करते हैं।
विज्ञापन

आगे बढ़ने की भावना पैदा करती है जीवनी
भारत की आजादी में सुभाष चंद्र बोस का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान सेना में शामिल होने का सपना देखा था। लेकिन, आंखों की रोशनी कम होने के कारण सेना का हिस्सा नहीं बन पाए। मेरे जीवन में उनका देश के लिए कुछ भी कर जाने की भावना पैदा करता है। इस लिए मेरा भारतीय सेना में शामिल होने का सपना है। उनका जीवनी बहुत कुछ सिखाती है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की भावना पैदा करती है।
- निर्भय जोत कौर, स्टूडेंट।
युवाओं के मार्गदर्शक हैं नेता जी
सुभाष चंद्र बोस की जन्मतिथि को अब देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जो एक अच्छा कदम है। सुभाष चंद्र बोस डिप्लोमेट होने के साथ-साथ उनके अंदर देश प्रेम की भावना झलकती है, जो हम युवाओं को बहुत प्रेरणा देती है। सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा और महात्मा गांधी जी की विचारधारा में जमीन आसमान का अंतर है। लेकिन, जैसे ही जुबां पर उनका नाम आता है शरीर जोश से प्रफुल्लित हो उठता है।
विज्ञापन

- मानवी लोंगियां, स्टूडेंट।
नारा युवाओं में पैदा करता है नई तरंग
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बेहतरीन योगदान रहा है। जिन्होंने भारत देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। जिनकी वजह से ही युवा भारत की आजादी के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित हुए। उनका नारा ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ युवाओं में एक नहीं तरंग पैदा करता है।
हरप्रीत कौर, स्टूडेंट।
नेताजी को भुलाया नहीं जा सकता
सुभाष चंद्र बोस से मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है। क्योंकि उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। आज हम युवा जब कभी आपस में बैठकर कभी कुछ बड़ा करने की सोचते हैं तो हम अपने अंदर सुभाष चंद्र बोस को देखते हैं। क्योंकि, उन्होंने जिस दिशा में कदम बढ़ाए उसे फतेह किया। हर युवा के दिन में उनके प्रति सम्मान है। देश के लिए जो उन्होंने किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

-विनप्रीत कौर, स्टूडेंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें