पंजाब में विधानसभा चुनाव-2017 को लेकर राजनीति गरमाना शुरू हो गई है। एक तरफ जीरकपुर के मुख्य प्वाइंट्स पर अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगाकर उनका दुष्प्रचार किया जा रहा है। वहीं, गत सप्ताह आप के स्थानीय नेता को अज्ञात नंबर से फोन करके ड्रग्स का केस दर्ज करवाने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में आप नेता ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। गौरतलब है कि पटियाला चौक, कालका चौक, जीरकपुर ओवरब्रिज, के-एरिया चौक, जीरकपुर-पटियाला रोड की दीवारों पर केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टरों दिल्ली स्थिति गुरुद्वारे के बाहर प्याऊ तोड़ने का आरोप लगाया गया है। जिस आप के नेताओं ने आपत्ति जताई है। वहीं, इन पोस्टर्स को लेकर चार दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह शेरगिल ने मोहाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहीं, आप नेता हरबंस सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उन्हें 14 मई को दोपहर करीब 2.15 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसमें धमकी देते हुए कॉल करने वाले कहा कि पार्टी का काम करना बंद कर दो, नहीं तो उस पर ड्रग्स का केस दर्ज करवा दिया जाएगा।