फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः नामी आईटी कंपनी के इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 25 May 2016 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली के सेक्टर-67 जलवायु बिहार में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव कुमार (38) के रूप में हुई है। वह पेशे से इंजीनियर थे। वहीं, शहर की एक नामी आईटी कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।  जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात की है। मृतक की पत्नी व बच्चे गर्मी की छुट्टियां होने के कारण हिमाचल प्रदेश स्थित जिला कांगड़ा के पास अपने गांव गए हुए है। जबकि राजीव कुमार घर में अकेले थे। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राजीव को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव को दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने राजीव के सोफे के पास से नमकीन व अन्य सामान बरामद किया है। थाना फेज-11 के एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि उन्हें लग रहा है हार्ट अटैक से मौत हुई है, बाकि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें