मोहाली में कोरोना की वजह से शनिवार को एक और व्यक्ति जिंदगी की जंग हार गया। 62 वर्षीय मृतक खरड़ का रहने वाला था और वह कोरोना समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित था। उसने आखिरी सांस पीजीआई में ली। यह कोरोना से जिले में 14वीं मौत है। इसके अलावा शनिवार को 28 अन्य लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। जबकि 14 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिली है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 690 पहुंच गई हैं। जबकि 435 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी एक्टिव मरीज 241 हो गए हैं।
शनिवार को नए मरीजों में 67 वर्षीय पुरुष फेज-10 से, 65 और 29 वर्षीय महिला निवासी सन्नी एनक्लेव खरड़, 62 वर्षीय महिला निवासी स्वराज नगर खरड़, 30 वर्षीय महिला निवासी सेक्टर-123 खरड़, 38 वर्षीय पुरुष निवासी मुबारिकपुर, 31 वर्षीय पुरुष निवासी न्यू चंडीगढ़, 14 वर्षीय लड़का निवासी शिवालिक सिटी खरड़, 35 वर्षीय महिला फेज-7, 45 वर्षीय पुरुष फेज-2, 32 वर्षीय महिला एक्मे हाइट्स खरड़, 70 वर्षीय पुरुष फेज-5, 46 वर्षीय पुरुष व 8 वर्षीय लड़का ढकोली, 42 वर्षीय महिला डेराबस्सी, 59 और 34 वर्षीय महिला गोल्फ मेडोस डेराबस्सी, 24 वर्षीय पुरुष फेज-10, 48 वर्षीय महिला मोहाली, 23 वर्षीय फेज-2, 52 वर्षीय महिला बसोली, 62 वर्षीय बुजुर्ग खरड़, 32 वर्षीय पुरुष डेराबस्सी, 57 वर्षीय महिला मोहाली, 4 वर्षीय लड़का ओमेक्स ग्रीन लालड़ू, 34 वर्षीय महिला दप्पर और 76 वर्षीय पुरुष जीरकपुर कोरोना के शिकार हुए हैं।
यह भी पढ़ें- जिन पर हुआ कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल, पढ़ें- उनका पूरा इंटरव्यू, सिर्फ अमर उजाला पर
इन लोगों ने जीती जिंदगी की जंग
जिंदगी की जंग जीतने वालों में खरड़ की 70 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय लड़का, 50 वर्षीय महिला निवासी जीरकपुर, 51 और 25 वर्षीय महिला निवासी खरड़, 26 और 22 वर्षीय युवक, 25, 26, 27, 29, 22, 23 22 वर्षीय युवती निवासी सोहाना ने कोरोना को मात दी है।