फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर के बाद सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। रविवार की रात चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर डेराबस्सी के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। वहीं मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। जाम हटता न देखकर सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने बीच सड़क का डिवाइडर तोड़कर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। उसके बाद इसी सड़क से अन्य वाहन निकले और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी से जीरकपुर तक सड़क पर बने फ्लाईओवर पर सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। इस कारण एक तरफ ट्रैफिक को बंद किया हुआ है और एक दूसरी तरफ जाने वाले वाहनों को सिंगल लाइन में डायवर्ट किया जा रहा था। जहां से डेराबस्सी की तरफ फ्लाईओवर शुरू होता है। इससे सिंगल रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें