फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे नौ साल बाद गांव बलटाना को नसीब होगा अपना पॉवरग्रिड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जीरकपुर के गांव बलटाना को बुधवार को पॉवरकाम विभाग की ओर से पॉवरग्रिड की की सौगात मिलने जा रही है। इससे बलटाना निवासियों की लंबे समय से रुकी मांग पूरी होगी। दरअसल करोड़ों रुपये की लागत से पॉवरकाम विभाग की ओर से गांव बलटाना के लिए अलग से पॉवरग्रिड का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके चालू होने के बाद लाखों की आबादी वाले गांव बलटाना को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2000 में बलटाना गांव को जीरकपुर नगर काउंसिल में शामिल करके यहां बुनियादी सुविधाओं को अपग्रेड करने का काम शुरू किया गया था। लगातार बढ़ती आबादी के चलते बलटाना में अलग से पॉवरग्रिड की मांग जोर पकड़ती रही। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लेटलतीफी का नतीजा यह हुआ कि वर्ष 2012 में लगने वाला पॉवरग्रिड अब नौ साल के बाद बनने जा रहा है। पॉवरकाम विभाग के एक्सईएन खुशविंदर सिंह ने बताया कि विभाग के अधिकारियों की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है कि यह काम अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह 11 बजे विधिवत रूप से बलटाना में पॉवरग्रिड को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें