मोहाली। फेज-छह स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के चिल्ड्रेन मेडिसन वार्ड एवं जनरल सर्जिकल से चार कंप्यूटर चोरी करने एक आरोपी को स्टाफ ने काबू करके पुलिस को सौंप दिया है। अस्पताल के स्टाफ ने ही आरोपी को उस समय काबू किया है जब वह दोबारा से अस्पताल में चोरी करने की तैयारी में था। आरोपी की पहचान विशाल निवासी बठिंडा के रूप में हुई है।
चौकी इंचार्ज सौरव सभरवाल ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। उसने पहले भी एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर चोरी की थी। जैसे ही वह दोबारा चोरी करने के लिए पहुंचा तो इसी दौरान उसे काबू कर लिया गया। पहले चोरी किए गए मानिटर की कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस को फेज-छह के मेडिकल सुपरिटेडेंट नवदीप सैनी की ओर से शिकायत दी गई थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी 2020 में अस्पताल में ठेके पर नौकरी भी कर चुका है। इसके बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया था। आरोपी अस्पताल की हर गतिविधि से परिचित था। वहीं, पूछताछ में भी उसने बताया कि उसके पैसे खत्म हो गए थे, ऐसे में चोरी की नियत से वारदात को अंजाम देने के लिए दोबारा आया था।