फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोबाइल स्नैचिंग मामले का आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में शिकायतकर्ता ने आरोपी को पहचानने से किया इन्कार
विज्ञापन

पुलिस भी मोबाइल बरामदगी का गवाह नहीं कर पाई पेश

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोबाइल स्नैचिंग मामले में नामजद आरोपी मोहित कुमार को मोहाली अदालत ने सबूतों के अभाव में केस से बरी कर दिया है। पुलिस अदालत में आरोपी के खिलाफ सबूत पेश करने में विफल रही, जिसके चलते सुनवाई के दौरान अदालत ने मोहित कुमार के हक में फैसला सुनाते हुए उसे बरी कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में जिसे गवाह बनाया था उसने अदालत में बयान दिया कि शिकायतकर्ता राम कुमार की ओर से बताए मोबाइल फोन नंबर की सीडीआर हासिल नहीं हुई थी और उसकी मौजूदगी में स्नैच किया गया मोबाइल फोन भी बरामद नहीं किया गया। वहीं शिकायतकर्ता राम कुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसका मोबाइल किसी अज्ञात ने छीना था और उसने अदालत में विशेष तौर पर मौजूदा आरोपी को पहचानने से इंकार किया। पुलिस की कहानी के अनुसार आरोपी मोहित कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से शिकायतकर्ता राम कुमार का फोन बरामद किया, लेकिन मुकदमा पक्ष मोहित कुमार से मोबाइल फोन की बरामदगी का कोई भी गवाह नहीं पेश कर सका।
विज्ञापन

वहीं छीने गए मोबाइल फोन का असल बिल रिकॉर्ड भी कानूनी तौर पर साबित नहीं कर सका। अदालत ने दलील सुनने के बाद कहा कि शिकायतकर्ता ने अदालत में मौजूद आरोपी की पहचान उसका मोबाइल फोन छीनने वाले के तौर पर नहीं की। अदालत ने कहा कि पुलिस आरोपी को स्नैचिंग के साथ-साथ मोबाइल की बरामदगी के आरोप में भी जोड़ने से पूरी तरह नाकाम रही है, इसलिए आरोपी मोहित कुमार को आरोपों से बरी किया जाता है।
विज्ञापन


जनवरी, 2021 में हुआ था मामला दर्ज
दरअसल, मोहित कुमार निवासी दशमेश नगर बलौंगी के खिलाफ 18 जनवरी 2021 को थाना बलौंगी पुलिस ने आईपीसी की धारा 379बी व 411 के तहत मामला दर्ज किया था। मोहित कुमार को 18 जनवरी को एएसआई इकबाल मोहम्मद, कांस्टेबल दिलबाग सिंह ने गुरुद्वारा साहिब बलौंगी के पास से आंबेडकर कॉलोनी बलौंगी के रहने वाले राम कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। राम कुमार ने आरोप लगाया था कि 13 जनवरी को वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके अपने घर को पैदल जा रहा था और रात करीब पौने 9 बजे जब वह आजाद नगर कॉलोनी के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल पर रिश्तेदार का फोन आया। जब वह फोन सुनने लगा तो पीछे से एक व्यक्ति आया जो उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उसने उसका पीछा किया लेकिन अंधेरा और धुंध होने के कारण वह उसे पकड़ नहीं पाया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें