फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय बास्केट बॉल टूर्नामेंट में अबोहर की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। यंग राइजर्स बास्केट बॉल एकेडमी की ओर से पीरमुछल्ला में आयोजित करवाया गया तीन दिवसीय टूर्नामेंट सोमवार को समाप्त हो गया। इस टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और यूपी की 90 टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट के प्रबंधक शाहबाज सिंह और राजन छाबड़ा ने बताया कि इन मुकाबलों में सीनियर वर्ग के लड़कों के मुकाबले के नतीजो में अबोहर की टीम विजेता रही। जबकि शहीद भगत सिंह क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग की लड़कियों में गुरु नानक क्लब लुधियाना की टीम विजेता रही। इसी उम्र वर्ग की लड़कियों के अन्य मुकाबले में गुरु नानक क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों की टीम में डीपीएस बुलंदशहर की टीम पहले और श्री गंगानगर की टीम मुकाबले दूसरे स्थान पर रही। इस टूर्नामेंट की समाप्ति के मौके पर शिअद के हलका विधायक एनके शर्मा ने विशेष तौर पर पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और सभी से खुद को स्वस्थ रखकर नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें