फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आप ने शिअद उम्मीदवार एनके शर्मा के खिलाफ एसडीएम को दी शिकायत

Sat, 20 Apr 2024 07:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन ग्राम अफीम के साथ पकड़े आरोपी को ब्लॉक प्रधान बताने का मामला
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने जांच नायब तहसीलदार को सौंपीनोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा : नायब तहसीलदार
ब्लॉक प्रधान बोले, साजिश के तहत की पार्टी की छवि खराब

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। पूर्व विधायक और पटियाला लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार एनके शर्मा पर आम आदमी पार्टी ने गलत बयानबाजी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत एसडीएम हिमांशु को सौंपी गई है। यह मामला तीन ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए एक आरोपी का है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि जिस व्यक्ति को तीन ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया था, वह आप का ब्लॉक प्रधान नहीं है। इस मामले में शर्मा ने गलत बयानबाजी की है।
मामले की जांच एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने नायब तहसीलदार को सौंप दी है। इस मामले में नायब तहसीलदार हरिंदर सिंह पुनिया ने कहा कि एनके शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुबारकपुर पुलिस ने गांव जौला कलां निवासी एक व्यक्ति को तीन ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में एनके शर्मा ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया था और आरोपी के आम आदमी पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष होने का दावा किया।इस मामले में आम आदमी पार्टी ने एसडीएम हिमांशु गुप्ता को लिखित शिकायत दी है और एनके शर्मा पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पार्टी ने इस मामले में शर्मा पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू ने बताया कि वह खेलन गांव में रहते हैं और वहां के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। शर्मा ने जिस आरोपी का नाम लेकर आप को घसीटा था, वह जोला कलां गांव का रहने वाला है। इस आरोपी का नाम उनसे मिलता-जुलता है। उन्होंने कहा कि शर्मा ने साजिश के तहत पार्टी को बदनाम करने के लिए ड्रामा किया था। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस बारे में बात करने पर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच नायब तहसीलदार हरिंदर सिंह पूनिया को दी गई है। वह जांच करके कार्रवाई करेंगे। नायब तहसीलदार हरिंदर सिंह पूनिया ने कहा कि मामले में एनके शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें