संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने मृतक की पहचान परमजोत उम्र 28 वर्ष, पुत्र बलिहार सिंह निवासी दप्पर के तौर पर बताई है। जबकि जख्मी की पहचान विशाल के तौर पर बताई है। मृतक विवाहित था।
जानकारी देते हुए एएसआई ओंकार ने बताया कि जख्मी युवक विशाल ने शिकायत में कहा है कि वह अपने साथी मृतक परमजोत सिंह के साथ बाइक पर डेराबस्सी से दप्पर आ रहे थे। परमजोत बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। जैसे ही वे दप्पर टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने परमजोत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विशाल के बयान पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।